अपराध : पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, अल्मोड़ा से चुराई गई स्कूटी हुई बरामद

अनुज नेगी लैंसडाउन : पहाड़ो में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ती जा रही,वही पुलिस चोरी की बारदातो को रोकने के लिए दिन रात चैकिंग अभियान चला कर चोरों को जेल भेज रही है। आपको बतादें कि आज दोपहर सतपुली की ओर से आ रही स्कूटी में दो युवक सवार होकर जैसे ही गुमखाल बाजार […]

अनुज नेगी

लैंसडाउन : पहाड़ो में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ती जा रही,वही पुलिस चोरी की बारदातो को रोकने के लिए दिन रात चैकिंग अभियान चला कर चोरों को जेल भेज रही है।

आपको बतादें कि आज दोपहर सतपुली की ओर से आ रही स्कूटी में दो युवक सवार होकर जैसे ही गुमखाल बाजार में पहुंचे तो पुलिस को इन स्कूटी सवारों पर कुछ संदेह होने लगा तभी गुमखाल चौकी प्रभारी वेद प्रकाश ने इनको रोक लिया और इनसे स्कूटी के कागज दिखाने को कहा, मगर ये पुलिस को गुमराह करने लगे और स्कूटी के कागज घर छूट जानें का बहाना बनाने लगे, वही पुलिस ने जब इनसे आधार कार्ड दिखाने को कहा तो ये अपना आधार कार्ड भी नही दिखा पाए,वही जब पुलिस ने स्कूटी के कागज ऑनलाइन चेक किए तो स्कूटी जिसका नम्बर uko1 0887 जो की अल्मोड़ा जिले पंजीकृत है,वही पुलिस द्वारा उक्त स्कूटी मालिक से संपर्क किया तो स्कूटी मालिक ने कहा कि स्कूटी 15 दिन पहले अल्मोडा से चोरी हुई है,जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

वही पुलिस ने फरीद खान पुत्र खुर्सीद खान निवासी मंडावली नजिबाबाद और सहनाज पुत्र अनीस निवासी राहतपुर खुर्द को गिरफ्तार कर लिया, और अल्मोड़ा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts