दु:खद – देश सेवा में राज्य का एक और लाल शहीद ..

असम के मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल स्थित देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह शहीद हो गए। शहीद के क्षेत्र, परिजनों के साथ ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर हैं। उनका पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचेगा,जहां सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। इस घटना […]

असम के मणिपुर में दुश्मनों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान टिहरी गढ़वाल स्थित देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह शहीद हो गए।

शहीद के क्षेत्र, परिजनों के साथ ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर हैं।

उनका पार्थिव शरीर आज उनके गांव पहुंचेगा,जहां सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। इस घटना ने राज्य को एक और शहीद की शहादत के साथ गहरा दुःख पहुंचाया है। ईश्वर शहीद सैनिक के परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने लिखा, “असम में माँ भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि !”

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts