मौसम अपडेट : दून समेत इन जिलों में आज भी होगी बारिश

प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलो में तेज बारिश होने की सम्भावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार यानी 30 अगस्त को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।  ये जिले हैं- रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल।  वहीं उत्तरकाशी जनपद में भारी […]

प्रदेश में शुक्रवार को कई जिलो में तेज बारिश होने की सम्भावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने शुक्रवार यानी 30 अगस्त को प्रदेश के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

ये जिले हैं- रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल। 

वहीं उत्तरकाशी जनपद में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं मार्ग बाधित हो गए हैं, तो कहीं रास्तों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग लगातार लोगों से सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम की जानकारी लेने पर जोर दे रहा है। 

प्रदेश भर में बारिश होने के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से आसपास के लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय प्रशासन लोगों से नदी-नालों के पास से हटने की अपील कर रहा है। 

 

Also Read This

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

सनसनी नहीं, तथ्यपरकता और जिम्मेदारी पत्रकारिता की पहचान : प्रियंका जोशी

देहरादून। 16 नवंबर राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय परिसर में भारतीय प्रेस परिषद के निर्धारित विषय ‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’ पर...

Related Posts