आखिर किसको हैं विधायक से दिक्कत ! जानिए क्या कहा पार्टी कार्यकर्ताओं पर मुक़दमा करने के बाद

 लंबे समय बाद भाजपा में अंतर्कलह जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है। पार्टी के इन विधायक अपने ही संगठन के कुछ छुटभइया नेताओं से परेशान हैं। हालांकि, मामला देहरादून से लेकर उत्तरकाशी तक का है। देखें वीडियो:-   विधायक जी पर हाल ही में दो युवकों ने देहरादून में विधायक हॉस्टल में मारपीट का आरोप लगाते […]

 लंबे समय बाद भाजपा में अंतर्कलह जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है। पार्टी के इन विधायक अपने ही संगठन के कुछ छुटभइया नेताओं से परेशान हैं। हालांकि, मामला देहरादून से लेकर उत्तरकाशी तक का है।

देखें वीडियो:-

 

विधायक जी पर हाल ही में दो युवकों ने देहरादून में विधायक हॉस्टल में मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

इसके बाद विधायक जी फॉर्म में आ गए और उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए अपनी ओर से पुलिस को शिकायत दी। दरअसल, यह मामला पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल से जुड़ा है। उन्होंने छुटभइया नेताओं से परेशान होकर अब पार्टी के खिलाफ ही बागी तेवर दिखा दिए हैं।

उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं पर खुद को बदनाम करने और उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में विधायक जी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को भी अवगत करा चुके हैं।

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल पर हाल ही में पुरोला विधानसभा के मोरी ब्लॉक के दो युवाओं ने मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया।

इसी बीच विधायक दुर्गेश्वर लाल ने एक वीडियो जारी कर अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर उनको बदनाम करने और पुरोला विधानसभा का विकास में रोड़ा बने का आरोप लगा दिया है।

हालांकि, विधायक दुर्गेश्वर लाल इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर जम्मू कश्मीर में है। उन्होंने जम्मू कश्मीर से इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं के बारे में खुल कर वक्तव्य जारी किया।

विधायक का बयान इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा है। विधायक ने इशारों-इशारों में अपने ही पार्टी के छुटभइया नेताओं पर अपने फायदे के लिए विकास कार्यों को रोकने व फर्जी दस्तखत कर विभागों में अनर्गल शिकायतों को करने समेत कई आरोप लगा दिए।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि कुछ षड्यंत्रकारी पुरोला विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों में अड़ंगा डालने के काम में लगे हैं। अभी पिछले वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत पुरोला में चल रहे विकास कार्यों के लिए आए धनराशि को अपने राजनैतिक फायदे के लिए विलोपित करवाया गया।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय बनाने की घोषणा को रोकने के लिए भी कुछ लोग लामबंद होकर इस अनुचित कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनके राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी इस प्रकार के विकास कार्यों से बौखला गए हैं।

उनको लग रहा है की उन्होंने अपने कार्यकाल में तो सिर्फ अपना ही विकास किया था ये तो जन कार्यों को कर रहा है। ऐसे अवसरवादी नेताओं द्वारा क्षेत्र के युवाओं को गुमराह कर उन्हें गलत कार्यों में झोंका जा रहा हैं।

जनता के सामने पोल खोलने की चेतावनी

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने ऐसे नेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जो षड्यंत्र चल रहा है और पुरोला विधानसभा में जो विकास कार्यों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में तथाकथित नेताओं की हकीकत वह जानता के सामने लाएंगे।

यह मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के संज्ञान में भी है। अगर इसके बाद भी ऐसे नेता बाज नहीं आए तो वह उनकी पोल जनता के बीच जाकर खोलेंगे। क्षेत्र के विकास और क्षेत्र की जनता के लिए उन्होंने किसी से भी लड़ने की बात कही।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts