बड़ी खबर : भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज। जानिए पुरा मामला ..

रिपोर्ट : मुकेश कुमार स्थान: लालकुआँ नैनीताल जनपद के लालकुआँ में भाजपा नेता एंव नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने लाल कुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है।       बताते चले कि लालकुआँ बिन्दुखत्ता निवासी एक विधवा महिला ने लालकुआँ […]

रिपोर्ट : मुकेश कुमार

स्थान: लालकुआँ

नैनीताल जनपद के लालकुआँ में भाजपा नेता एंव नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और उसके चालक के खिलाफ पुलिस ने लाल कुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी है।      

बताते चले कि लालकुआँ बिन्दुखत्ता निवासी एक विधवा महिला ने लालकुआँ दुग्ध संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश बोरा पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के साथ साथ उनके चालक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

वही पीड़ित महिला ने शनिवार को पुलिस कप्तान को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी,जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही के आदेश लालकुआँ पुलिस को दिये,जिसपर लालकुआँ पुलिस ने दूग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा और उनके चालक कमल बेलवाल पर आईपीसी की धारा 376(02)(n) और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इधर मामले की जानकारी देते हुए नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद अग्रीम कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : कॉलेज जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन वाहन में बैठाने का प्रयास,क्षेत्र में दहशत

आराकोट/मोरी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के आराकोट-बंगाणा क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा नौ की 14 वर्षीय छात्रा को कथित रूप से जबरन वाहन...

बड़ी खबर : हर घर नल-जल का सपना अधूरा, दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

मोरी, उत्तरकाशी।23 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडीदेवजानी और कुमणाई गांव में जल जीवन मिशन के दावों पर उठे सवालजल जीवन मिशन के तहत हर...

Related Posts