बड़ी खबर : राज्य में पत्रकारों पर बढ़ते हमले । आरआरपी ने सौंपा ज्ञापन ..

उत्तराखंड में पत्रकारों पर बढते हमलों की निंदा करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष विशन कण्डारी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय के द्वारा उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।  जिलाध्यक्ष विशन कण्डारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह हमला मात्र पत्रकारों पर नही बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ लोकतंत्र पर […]

उत्तराखंड में पत्रकारों पर बढते हमलों की निंदा करते हुए राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष विशन कण्डारी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय के द्वारा उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।

 जिलाध्यक्ष विशन कण्डारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह हमला मात्र पत्रकारों पर नही बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ लोकतंत्र पर हुआ है।

 ऐसे हमलों से सरकार पर से जनता का विश्वास हटता है। मीडिया प्रभारी रविंद्र सेमवाल ने कहा कि इस सरकार में न महिला सुरक्षित है, न बेटियां। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

 वरिष्ठ कार्यकर्ता आर आर पी , वीर सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में फैल रहे शराब माफिया, भू माफियाओं पर सरकार का सही शिकंजा नही कसा जा रहा। इससे स्पष्ट है कि सरकार कानून व्यवस्था पर शिफर है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की थी की योगेश डिग्री के साथ मारपीट करने वाले अन्य हमलावरों को भी तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पत्रकार योगेश डिमरी सहित उनके अन्य साथियों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं।

ज्ञापन देने वालों में अरविंद कण्डारी, सुभाष नोटियाल, संजय बिष्ट, सुरेश कोठियाल, राकेश बेलवाल  अमरीश नोटियाल, आदि शामिल थे।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts