बड़ा खुलासा : गुप्ता बंधुओं के साथ त्रिवेंद्र रावत की ताजा फोटो वायरल। क्या है कनेक्शन !

गुप्ता बंधुओं के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ताजा तरीन 5 दिन पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमे त्रिवेंद्र सिंह रावत साउथ अफ्रीका की जैकब जुमा की सरकार खा जाने वाले गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता के साथ दिखाई दे […]

गुप्ता बंधुओं के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की ताजा तरीन 5 दिन पहले की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमे त्रिवेंद्र सिंह रावत साउथ अफ्रीका की जैकब जुमा की सरकार खा जाने वाले गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता के साथ दिखाई दे रहे हैं।

 यह फोटो 11 सितंबर 2024 की बताई जा रही है। यह फोटो अजय गुप्ता के छड़ी पूजन कार्यक्रम की बताई जा रही है, जिसमें त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए।

 हाल ही में खानपुर विधायक उमेश कुमार ने गैरसैंण विधान सभा सत्र के दौरान सदन में गुप्ता बंधुओं पर 500 करोड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार गिराए जाने की साजिश रचने का सनसनीखेज आरोप लगाया था।

 इस पर गुप्ता बंधुओं की ओर से तो प्रतिक्रिया मे कोई बयान नहीं आया लेकिन त्रिवेंद्र सिंह रावत ने काफी मुखर होकर इस पर प्रतिक्रिया दी थी।

गौर तलब है कि जब दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं के घोटालों की जांच एफबीआई जैसी गुप्तचर एजेंसी कर रही थी और गुप्ता बंधु फरार थे,  तब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत उनको स्टेट गेस्ट बना रहे थे।

जब उनको अमेरिका की गुप्तचर एजेंसिंयों ने ब्लैक लिस्ट करके दुबई में हाउस अरेस्ट तक कर दिया था और इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के साथ-साथ उन पर मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में जांच कर रही थी, उस समय त्रिवेंद्र सरकार के द्वारा गुप्ता बंधुओं को जेड सिक्योरिटी दी जा रही थी।

इसके साथ ही जोशीमठ के औली में गुप्ता बंधुओं के पुत्र की शादी में त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा घराती की भूमिका निभाने पर उत्तराखंड के आम जनमानस में काफी तीखी आलोचना की गई थी।

बड़ा सवाल यह है कि एक ओर गुप्ता बंधुओं पर भ्रष्टाचार के इतने संगीन आरोप हैं और इनके कनेक्शन के चलते उत्तराखंड के एक बड़े बिल्डर बाबा साहनी को आत्महत्या करनी पड़ी और गुप्ता बंधुओं को जेल भी जाना पड़ा तथा गुप्ता बंधुओं पर सरकार गिराने के लिए संगीन आरोप लगे, ऐसे मे आखिर ऐसा क्या कनेक्शन है कि 5 दिन पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकलाज की परवाह किए बिना गुप्ता बंधुओं के साथ उनके पारिवारिक कार्यक्रम में बगलगीर दिखाई पड़ रहे हैं।

गुप्ता बंधुओं के साथ इस अप्रत्याशित लगाव पर अब लोग काफी सवाल भी पूछने लगे हैं।

 खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कल अपने फेसबुक पेज पर अजय गुप्ता के साथ त्रिवेंद्र सिंह की यह फोटो पब्लिश करते हुए एक लंबी पोस्ट लिखी है। उन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से पूछा है कि पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का गुप्ता बंधुओं से इतना प्रेम क्यों है ! और सरकार गिराने वाले षड्यंत्र का उनसे क्या कनेक्शन है ! यही नहीं उमेश कुमार ने भाजपा से भी सवाल पूछा है कि संस्कार , सभ्यता, सुचिता और ईमानदारी की बात करने वाली भाजपा क्या बताएगी कि यह रिश्ता क्या कहलाता है !

 सरकार गिरने की साजिश जैसे ताजा तरीन आरोपों के चलते गुप्ता बंधुओं के साथ त्रिवेंद्र सिंह रावत की ये ताजा तरीन नजदीकियां उत्तराखंड में भाजपा सरकार को असहज करने लगी हैं।

Also Read This

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में अफ़सरों के फेरबदल । विनोद प्रसाद सिमल्टी बने माध्यमिक शिक्षा निदेशक

जयप्रकाश नोगाई उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती के सेवानिवृत्त होने के बाद विनोद प्रसाद...

बड़ी खबर: उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर मे सेवारत डॉ.गोविंद पुजारी तथा डॉ.नीतिश कुमार का तबादला होने से स्थानीय लोगों में रोष

जयप्रकाश श्रीनगर गढ़वाल---- वार्षिक स्थानांतरण 2026- 27 वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत श्रीनगर उप जिला चिकित्सालय में निस्वार्थ भाव से काफी लंबे समय...

Related Posts