बड़ी राहत : बिजली बिलों पर 50% की छूट। जानिए क्या है नियम और शर्तें !!

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्र मे रहने वाले लोगों को एक बड़ी राहत देते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में 50% छूट देने का ऐलान किया है।  कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी और अब ऊर्जा […]

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्र मे रहने वाले लोगों को एक बड़ी राहत देते हुए घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की दरों में 50% छूट देने का ऐलान किया है।

 कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की थी और अब ऊर्जा सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन को इसका आदेश निर्गत किया है। 

 अपने आदेश में ऊर्जा सचिव श्री सुंदरम ने लिखा है कि 200 यूनिट तक बिजली उपभोग करने वाले हिमाच्छादित क्षेत्र वाले उपभोक्ताओं को बिजली की दरों पर 50% सब्सिडी दी जाएगी।

 वहीं अन्य एक किलो वाट के संयोजन वाले उपभोक्ताओं को भी 100 यूनिट तक बिजली खपत करने पर 50% की छूट दी जाएगी।

 यह छूट ऊर्जा विभाग में कार्यरत सेवानिवृत्त या सेवारत कार्मिकों को दिए गए विद्युत संयोजनों पर लागू नहीं होगी।

 इसके साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि कोई इस छूट के लिए अपना मीटर लोड अनावश्यक ना घटाएं अथवा एक विद्युत कनेक्शन को अलग-अलग विद्युत कनेक्शन में ना बांटे। यह दरें 1 सितंबर से उपभोग की गई बिजली पर लागू होगी। केदारनाथ उपचुनाव को देखते हुए यह आदेश एक बड़ा निर्णय है।

Also Read This

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

Related Posts