गुड न्यूज : उत्तराखंड की बेटी महक ने बिखेरी प्रतिभा की महक ..

नीरज उत्तराखंडी/ उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के भद्रासू गांव निवासी महक चौहान ने अपनी  खेल प्रतिभा की महक से   घर गांव क्षेत्र ही नहीं पूरा देश महका दिया। महक चौहान का महिला रग्बी टीम में चयन होने  क्षेत्र में खुशी की लहर है। एशिया रग्बी अंडर 18 चैंपियनशिप में भद्रासू गडूगाड़ मोरी […]

नीरज उत्तराखंडी/ उत्तरकाशी।

जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के भद्रासू गांव निवासी महक चौहान ने अपनी  खेल प्रतिभा की महक से   घर गांव क्षेत्र ही नहीं पूरा देश महका दिया।

महक चौहान का महिला रग्बी टीम में चयन होने  क्षेत्र में खुशी की लहर है।

एशिया रग्बी अंडर 18 चैंपियनशिप में भद्रासू गडूगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है यह चैंपियनशिप मलेशिया के जोहल में 28 और 29 सितंबर 2024 को होने जा रही है इस खेल में देश के 12 बालिकाओं का चयन हुआ है जिसमें उनमें से एक उत्तराखंड की महक चौहान भी शामिल है।

 उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एव कोच आयुष सैनी ने बताया की महक चौहान पहले भी इंडिया कैंप कर आ चुकी है उस समय महक को सफलता नहीं मिली थी दूसरी बार इंडिया कैंप में महक चौहान को सफलता हासिल हुई महक ने रो रो  कर रुड़की में रग्बी खेल शुरू किया था महक को यह नहीं पता था की रग्बी खेल में इंटरनेशनल तक पहुंच सकती हैं महक चौहान साईगेस एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 में देहरादून के रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है महक के पिता प्राइमरी स्कूल  भद्रासू में बच्चो को पढ़ाते हैं, उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन कोषाध्यक्ष एव कोच आयुष सैनी और सचिव यशवंत सिंह फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने महक चौहान को बधाई दी।

Also Read This

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

Related Posts