मौसम अपडेट : राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में कल दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत […]

उत्तराखंड में कल दिनभर बादल छाए रहने के बाद देर रात मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक प्रदेश में विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। जबकि आज देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं।
बारिश और मलबा आने से मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। राज्य के 11 जिलों में 98 मार्ग बंद हैं। इनमें सबसे अधिक 16 मार्ग चमोली में बंद हैं। इनमें सर्वाधिक ग्रामीण मोटर मार्ग हैं, जो बंद है। इन मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोई भी मार्ग बंद नहीं है।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts