हादसा : गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित पिकअप। एक छात्रा की मौत, कई घायल..

बिजली के पोल लेकर जा रही अनियंत्रित पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार,बुधवार को भीमताल निवासी मनोज भट्ट पिकअप में बिजली के पोल लेकर भीमताल से हरीशताल की ओर जा रहा था। वाहन में तीन कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला के अलावा मनोज का साथी अरुण भी सवार था। रास्ते में लूगड़ स्थित पनचक्की से गेहूं पिसवाकर लौट रहे पटरानी निवासी नीमा परगांई (20) पुत्री दुर्गादत्त परगांई, पिंकी और चंदू भी चालक से लिफ्ट मांगकर वाहन में सवार हो गए।
उसके बाद वाहन लूगड़ से करीब 300 मीटर आगे पहुंचने पर पटरानी के पास अनियंत्रित होकर 150 फिट गहरी खाई में गिर गया।
इस हादसे में नीमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिंकी, नंदू के अलावा चालक मनोज भट्ट, अरुण, कर्मचारी निखिल, देवेंद्र और भोला घायल हो गए। जानकारी मिली हैं कि नीमा हल्द्वानी के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते घटना का पता समय से नहीं चल पाया। जिससे रेस्क्यू अभियान भी देरी से शुरू हो पाया।हालंकि,हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts