वारदात: स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट, मुकदमा दर्ज। आरोपी युवक फरार

अनुज नेगी पौड़ी।अब पहाड़ों में भी बेटी सुरक्षित नहीं है, आए दिन अब बेटियों महिलाओ के साथ छेड़खानी की वारदात की घटनाए बढ़ती जा रही हैं। मामला जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक का है, जहा स्कूल जाने वाली एक बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चैलूसैंण क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से […]

अनुज नेगी
पौड़ी।अब पहाड़ों में भी बेटी सुरक्षित नहीं है, आए दिन अब बेटियों महिलाओ के साथ छेड़खानी की वारदात की घटनाए बढ़ती जा रही हैं।
मामला जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक का है, जहा स्कूल जाने वाली एक बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
चैलूसैंण क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ है। परिजनों की ओर से राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने पॉक्सो और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी को भेज दी है। घटना के बाद से किशोरी डरी हुई है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पटवारी सर्किल बिचला ढांगू की राजस्व उपनिरीक्षक सुमन रावत ने बताया कि ये घटना बीते मंगलवार शाम चैलूसैंण क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया कि पीड़ित किशोरी अन्य छात्राओं के साथ गांव लौट रही थी। रास्ते में नशे में धुत एक युवक अजीत ने पीड़िता की सहेलियों के साथ अभद्रता और अश्लील हरकत की।
किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना से पीड़िता काफी घबरा गई और घर जाकर मां और अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी।
परिजन रात को ही पटवारी चौकी पहुंचे और घटनाक्रम की लिखित तहरीर दी। पटवारी सुमन रावत ने बताया कि समीपवर्ती सर्किलों के पटवारी उमेश शर्मा, अमित कुमार, विजय चौहान को जानकारी देते हुए मौके पर बुलाया गया और पीड़िता को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
आरोपी युवक अजीत के खिलाफ पॉक्सो समेत बीएनएस की संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।

Also Read This

शर्मनाक : पिता पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पत्नी से भी मारपीट 

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर...

बड़ी खबर : दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण बरी, विनेश फोगाट का x पर पोस्ट । पढ़िए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के...

Related Posts