हादसा : आईटीबीपी जवानों से भरी बस पलटी। सात घायल ..

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों से भरी बस ताछिला के पास पलट गई। ऋषिकेश-चम्बा नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। सात जवान घायल हुए हैं जबकि अन्य सभी जवान सुरक्षित हैं। बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों से भरी बस ताछिला के पास पलट गई। ऋषिकेश-चम्बा नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ। सात जवान घायल हुए हैं जबकि अन्य सभी जवान सुरक्षित हैं।
बस ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया।
नरेंद्र नगर स्थित श्री देव सुमन राजकीय उप जिला चिकित्सालय में घायलों को लाया गया।
जहां पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनिल नेगी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीमों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार,आईटीबीपी के जवानों को उनकी टीम द्वारा घटना स्तर पर ही घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया था।

Also Read This

क्राइम: नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पुलिस...

खुलासा: मां ने डेढ़ लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, फिर रची अपहरण की साजिश। चार पर पॉक्सो में मुकदमा

देहरादून: राजधानी देहरादून में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया।जांच...

Related Posts