बिग ब्रेकिंग : तीस हजार की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार..

उत्तराखंड में लगातार भ्रष्टाचार पर विजिलेंस करी कार्यवाही कर रहा है। विजिलेंस ने आज फिर एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयवीर सिंह को रू0 30000/- रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान पर शिकायत की थी कि,उसकी गैरसैण जनपद चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान हैं जो उसके पार्टनर द्वारा चलायी जा रही है,जिसका नियमित रूप से राजस्व देने के बावजूद भी निकासी पास न होने का भय दिखाने के एवज में कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह 30000 रू० (तीस हजार रूपये) की रिश्वत मांग रहा हैं जिसके बाद ट्रैप टीम बनाकर, रिश्वत देने के लिए जगह तय की गई , उसके किराये के आवास शक्ति नगर, कर्णप्रयाग जनपद चमोली, जहां से सतर्कता सेक्टर देहरादून, की टीम द्वारा भ्रष्ट अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts