हत्या : रामलीला में भाई ने की भाई की हत्या। मचा हड़कंप ..

रिपोर्टर- मुकेश कुमार स्थान- हल्द्वानी हल्द्वानी में उस वक्त सनसनी फैल गई,जब रामलीला देखने आए वकील को उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला देर रात का है जहां हल्द्वानी कमलुवागांजा क्षेत्र में रामलीला के दौरान एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे रामलीला […]

रिपोर्टर- मुकेश कुमार

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में उस वक्त सनसनी फैल गई,जब रामलीला देखने आए वकील को उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी।
पूरा मामला देर रात का है जहां हल्द्वानी कमलुवागांजा क्षेत्र में रामलीला के दौरान एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे रामलीला देख रहे लोगों में हड़कंप मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई।
मौके पर मौजूद लोग युवक को अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक का नाम उमेश नैनवाल है जो पेशे से वकील है जिसकी उसी के भाई दिनेश नैनवाल ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या का कारण पारिवारिक जमीनी विवाद बताया जा रहा है,जिसको लेकर दोनों भाइयों में लंबे समय से लड़ाई चल रही थी।
वहीं आरोपी दिनेश नैनवाल हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी ।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं जल्द ही आरोपी की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts