बड़ी खबर : हरिद्वार जेल से दो कैदी फरार, मच गया हड़कंप ..

जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कैदी […]

जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।
पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे।
पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है।
बताया जा रहा है की रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी।
इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए। ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts