अपराध : शिक्षक ने की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़..

मुकेश कुमार/लालकुआं  लालकुआँ कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत नाबालिक छात्रा से बायलोजी के टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नाबालिक छात्रा के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिन्दुखत्ता स्थित तिवारी नगर प्रथम निवासी […]

मुकेश कुमार/लालकुआं 

लालकुआँ कोतवाली निकटवर्ती क्षेत्र अन्तर्गत बिंदुखत्ता के एक विद्यालय में कक्षा 11 में अध्यनरत नाबालिक छात्रा से बायलोजी के टीचर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

नाबालिक छात्रा के पिता द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बिन्दुखत्ता स्थित तिवारी नगर प्रथम निवासी ग्रामीण ने लालकुआँ कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी नाबालिक पुत्री शास्त्री नगर के एक शासकीय इंटर कॉलेज में अध्यनरत है।

गत आठ अक्टूबर बायोलेब के कक्ष में अध्यापक द्वारा मेरी पुत्री के साथ छेडछाड करते हुए शरीर के विशेष अंगो को गलत तरीके से छुवा और अश्लील हरकत की गई।
घर आने के बाद मेरी पुत्री ने अपनी ताई जी को उसके साथ हुई अश्लील हरकत की जानकारी दी गई,जिसके बाद दिनांक 10 अक्टूबर को मेरी पुत्री अपनी ताई को लेकर विद्यालय गई। उस दिन आरोपी अध्यापक अवकाश में था।
इस दौरान अन्य छात्राओं ने बताया कि इस प्रकार कि हरकते पूर्व में हमारे साथ भी हुई है,जिसके बाद 11 अक्टूबर की शाम लगभग 5 बजे 30 से 40 ग्राम वासियों के साथ कोतवाली में तहरीर दी गई।

उसी रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे आरोपी अध्यापक एक अन्य अध्यापक के साथ पीड़िता के घर आए आये और मेरी पत्नी और मेरी पुत्री को धमकाया कि तुमने कोतवाली में तहरीर क्यों दी।
आस पडोस के लोग आये तो आरोपी बोलने लगा कि हमसे गलती हो गई और हमें मॉफ कर दो नहीं तो हमारा भविष्य खराब हो जाएगा। जब प्रार्थी को इस बात की सूचना मिली तो प्रार्थी ने स्थानीय पुलिस चौकी के कर्मचारियो को घर भेजा। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा उनको मेरे घर से भगाया गया।फिर उसके बाद उसी रात्रि में मेरी पत्नी और मेरे पडोसी के साथ स्थानीय चौकी में गये और लिखित सूचना देते हुए उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। इस घटना क्रम से पूरे क्षेत्र में भय का माहोल बना हुआ है।
इधर वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र नेगी ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts