बड़ी खबर : नकली नोटों के मामले में पुलिस आज कर सकती है खुलासा। हिरासत में 48 संदिग्ध

लालकुआँ /मुकेश कुमार नकली नोट के मामले में पुलिस आज सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। नकली नोट के कनेक्शन में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है,जिनसे अब तक लाखों की नकली करेंसी भी पुलिस […]

लालकुआँ /मुकेश कुमार
नकली नोट के मामले में पुलिस आज सोमवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। नकली नोट के कनेक्शन में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस मामले में तीन से चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है,जिनसे अब तक लाखों की नकली करेंसी भी पुलिस पकड़ चुकी है।
नकली नोट मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग भी लगे हैं। वही नकली नोटों के मामले को लेकर पुलिस अब तक 48 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

जांच में पश्चिम बंगाल के गैंग का नाम आ रहा सामने

हल्दूचौड़ पुलिस ने बीते बुधवार को लालकुआं निवासी ज्वेलर शुभम वर्मा और राजू नामक युवक को 9000 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था।
दोनों से पूछताछ के बाद मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे थे। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब 48 सदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। इधर सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, एक-दो दिन में मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Also Read This

शर्मनाक : पिता पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पत्नी से भी मारपीट 

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर...

बड़ी खबर : दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण बरी, विनेश फोगाट का x पर पोस्ट । पढ़िए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के...

Related Posts