शर्मनाक : भाजपा नेत्री से रेप की कोशिश। मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में अब ये सवाल गम्भीर बनता जा रहा हैं कि क्या महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं हैं ! क्योंकि लगातार महिलाओं के साथ हिंसा की छेड़छाड़ की घटनाएं यहां बढ़ रही हैं। आए दिन कोई न कोई खबर महिलाओं से संबंधित आती रहती हैं। अब जो मामला सामने आया हैं उसमें आरोपी ने महिला के […]

उत्तराखंड में अब ये सवाल गम्भीर बनता जा रहा हैं कि क्या महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं हैं ! क्योंकि लगातार महिलाओं के साथ हिंसा की छेड़छाड़ की घटनाएं यहां बढ़ रही हैं।
आए दिन कोई न कोई खबर महिलाओं से संबंधित आती रहती हैं। अब जो मामला सामने आया हैं उसमें आरोपी ने महिला के साथ जहां वो रहती हैं उस टेंट में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की हैं। साथ ही बड़ी बात ये भी हैं कि महिला भाजपा नेत्री हैं।
महिला ने इसकी शिकायत 18 अक्टूबर को सोनप्रयाग थाने में की है। महिला की शिकायत के अनुसार घटना 13 अक्टूबर की रात की है। महिला का आरोप है कि आरोपी उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का दवाब बना रहा था, लेकिन महिला नहीं मानी और उसने सोनप्रयाग थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
महिला ने पुलिस को जो शिकायत दी है, उसके मुताबिक बीते 13 अक्टूबर को राकेश चन्द्र शुक्ला निवाली नागजगई बसुकेदार ने उसे फोन किया था और कहा था कि वो अपने टेंट का दरवाजा खुला रखे, लेकिन पीड़िता अपना फोन बंद करके सो गई। रात को आरोपी उसके टेंट में घुसा और पीड़िता के साथ छीना झपटी की।
महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी पर जबरदस्ती करने का भी आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अपनी जान बचाने के लिए जब वो चिल्लाई तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने भविष्य में भी खुद और अपने परिवार को आरोपी से खतरा होने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, महिला केदारनाथ में काम करती और टेंट में रहती हैं। मौजूदा समय में वो बीजेपी की नेता भी हैं।।
घटना 13 अक्टूबर रात लगभग 12 बजे की है। जब वो गहरी नींद में सो रही थी, तभी आरोपी राकेश टेंट में घुस आया।राकेश के टेंट में आने का उनको पता ही नहीं चल पाया। टेंट में आने के बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती की , महिला ने विरोध किया।
जानकारी मिली हैं कि महिला ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने नेताओं को भी दी है।
हालांकि,सोनप्रयाग पुलिस ने भी पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Also Read This

शर्मनाक : पिता पर पुत्री से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पत्नी से भी मारपीट 

उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली गंभीर घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने पति पर...

बड़ी खबर : दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण बरी, विनेश फोगाट का x पर पोस्ट । पढ़िए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के...

Related Posts