बड़ी खबर : UPCL स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर रिटर्न करेगा सिक्यॉरिटी मनी। जानिए कैसे..

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर सिक्योरिटी राशि लौटाई यानी रिटर्न की जाएगी। जानकारी के मुताबिक UPCL के पास हर उपभोक्ता की करीब ₹24000 की सिक्योरिटी मनी जमा है।

सूबे में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम तेजी के साथ शुरू हो चुका है ,लगभग 15 लाख 87,000 उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही UPCL सिक्योरिटी राशि रिटर्न करेगा।

UPCL के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि, जब पुराने मीटर को बंद करके उसका हिसाब यानी कैलकुलेशन किया जाएगा तो यदि उपभोक्ता चाहेंगे तो सिक्योरिटी की यह राशि उस बिल में समायोजित कर सकेंगे।

यदि वह चाहेंगे तो उन्हें प्रीपेड मीटर के रिचार्ज के तौर पर राशि जमा करा दी जाएगी। इस राशि से बिना रिचार्ज करें ही वह बिजली का इस्तेमाल कर सकेंगे।

आपको बताते चलें की UPCL के पास उपभोक्ताओं का करीब 1200 करोड़ रूपया बतौर सिक्योरिटी मनी जमा है।

UPCL के प्रबंध निदेशक के अनुसार,स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए उपभोक्ता से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पुराने मीटर से नए मीटर का यह बदलाव पूर्णतयः फ्री यानी नि:शुल्क है।

UPCL के एमडी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों ऊर्जा निगमों के अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास पर प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू हो चुका है।

जल्दी सभी सरकारी कार्यालय के साथ ही सीएम आवास और राजभवन में भी प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जल्द ही आम उपभोक्ताओं के लिए भी प्रीपेड मीटर लगाने की शुरुआत की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts