दर्दनाक हादसा : खाई में गिरा अनियंत्रित पिकअप। चालक समेत तीन की मौत। चार स्कूली बच्चे घायल ..

उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में आज दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे […]

उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में आज दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।
वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार,आनंद सिंह(60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट ( चालक),मोहन सिंह(65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट और अर्जुन सिंह(60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
साथ ही सानू(16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल,अनुराग(14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल,आदित्य(14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल,आयुष(11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी घायल हो गए।

Also Read This

बड़ी खबर : दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण बरी, विनेश फोगाट का x पर पोस्ट । पढ़िए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के...

दर्दनाक हादसा : मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर बाइक फिसलने से देहरादून के युवक की मौत

मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के...

Related Posts