शर्मनाक : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म। कमालुद्दीन गुरुजी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जनपद के चौखुटिया थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है। पीड़िता की मां ने चौखुटिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार को स्टेशनरी खरीदने बाजार गई थी। लेकिन काफी समय बाद भी वह घर […]

अल्मोड़ा। जनपद के चौखुटिया थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक शिक्षक की गिरफ्तारी हुई है।

पीड़िता की मां ने चौखुटिया पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी मंगलवार को स्टेशनरी खरीदने बाजार गई थी। लेकिन काफी समय बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन करी।

पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को उधम सिंह नगर जिले के रायपुर, जसपुर निवासी कमालुद्दीन के साथ बाइक पर जाते हुए देखा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी कमालुद्दीन पूर्व में छात्रा के ही स्कूल में अतिथि शिक्षक पद पर तैनात था।

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी कमालुद्दीन के खिलाफ अपहरण की धारा और पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : दिल्ली कोर्ट से बृजभूषण बरी, विनेश फोगाट का x पर पोस्ट । पढ़िए पूरा मामला

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के...

दर्दनाक हादसा : मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर बाइक फिसलने से देहरादून के युवक की मौत

मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के...

Related Posts