बड़ी खबर: पौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक पद से सक्सेना का इस्तीफा मंजूर। काला नए प्रभारी निदेशक..

जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के निदेशक आकाश सक्सेना ने अक्टूबर में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
आकाश सक्सेना ने तकनीकी शिक्षा सचिव व संस्थान के बीओजी (बोर्ड ऑफ गर्वनेंस) उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा को इस्तीफा सौंपा था।
अब शासन ने उनका स्वीकार करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर दिया हैं। साथ ही वी०एन० काला को अस्थाई रूप से प्रभारी निदेशक बनाया गया हैं।
आकाश सक्सेना ने स्वास्थ्य को इस्तीफे का कारण बताया है। पदभार संभालने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
संस्थान में 3 फरवरी 2018 से नियमित निदेशक नहीं था. तत्कालीन नियमित निदेशक प्रो. सत्य प्रकाश पांडे ने 23 जनवरी 2018 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं होने पर उन्होंने 3 फरवरी 2018 को संस्थान छोड़ दिया,जिसके बाद लगातार संस्थान में प्रभारी निदेशकों ने दायित्व संभाला।
बीते 4 अक्तूबर को संस्थान को प्रो. आकाश सक्सेना के रुप में नया नियमित निदेशक मिला,उन्होंने बीते 9 अक्तूबर को संस्थान पहुंच पदभार संभाला था।
अब उनके इस्तीफे की मंजूरी के बाद वी०एन० काला, प्रोफेसर, अप्लाईड सांइस एण्ड ह्यूमिनिटीज विभाग, जी०बी०पी०आई०ई०टी०, घुड़दौड़ी, पौड़ी गढ़वाल को अग्रिम आदेशों अथवा नियमित निदेशक की तैनाती होने तक नितान्त अस्थायी व्यवस्था के रुप में सामान्य प्रकृति के कार्यों के निस्तारण हेतु प्रभारी निदेशक, जी.बी.पी.आई.ई.टी. पौड़ी गढ़वाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

देखिए आदेश:

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts