एक्सक्लूसिव : IAS सुंदरम और स्टाफ के साथ मारपीट व अभद्रता। बॉबी पंवार और दो के खिलाफ एसएसपी को शिकायत..

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऊर्जा सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम के वरिष्ठ निजी सचिव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए युवा नेता बॉबी पंवार और उनके दो साथियों पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। उत्तराखंड शासन से ये गंभीर ओर बड़ा मामला सामने […]

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ऊर्जा सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम के वरिष्ठ निजी सचिव ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देते हुए युवा नेता बॉबी पंवार और उनके दो साथियों पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम के साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
उत्तराखंड शासन से ये गंभीर ओर बड़ा मामला सामने आया है।
एसएसपी को दी गई शिकायत के मुताबिक,बुधवार यानी आज बॉबी पंवार अपने दो साथियों के साथ सचिवालय में विश्वकर्मा भवन स्थित ऊर्जा सचिव डा आर मीनाक्षी सुंदरम से मिलने पहुंचे थे।
जिस दौरान उन्होंने सचिव के साथ अभद्रता, गाली गलौज की और मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद सचिव ने वरिष्ठ निजी सचिव कपिल कुमार और अपर निजी सचिव अनूप डंगवाल को बुलाकर बॉबी पंवार और उनके साथियों को बाहर भेजने के निर्देश दिए। उस दौरान भी आरोपियों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। साथ ही सचिवालय से बाहर देख लेने की धमकी दी। प्रकरण में पुलिस से मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया गया है।
साथ ही शिकायत में ये भी कहा गया कि यदि भविष्य में सचिव या निजी सचिव या अपर सचिव के साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो उसके लिए पूर्ण रूप से बॉबी पवार जिम्मेदार होंगे।

Also Read This

दर्दनाक हादसा : मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर बाइक फिसलने से देहरादून के युवक की मौत

मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के...

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

Related Posts