उत्तराखंड स्थापना दिवस:इसरो के अध्यक्ष डॉ सोमनाथ ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में रुद्राक्ष के पौधे रोपे

देहरादून, 9 नवम्बर। देश के अंतरिक्ष विभाग के सचिव व इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के सारस्वत ने आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में रुद्राक्ष के पौधे रोपे। उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरिक्ष विभाग के सचिव व इसरो के अध्यक्ष डॉ एस […]

देहरादून, 9 नवम्बर। देश के अंतरिक्ष विभाग के सचिव व इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ और नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के सारस्वत ने आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में रुद्राक्ष के पौधे रोपे।
उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर अंतरिक्ष विभाग के सचिव व इसरो के अध्यक्ष डॉ एस सोमनाथ ने नीति आयोग के सदस्य व ग्राफिक एरा के चांसलर डॉ वी के सारस्वत के साथ यूनिवर्सिटी परिसर में ये पौधे रोपे।
दास्तूर एनर्जी के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर अटानू मुखर्जी ने भी परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसरो के अध्यक्ष डॉ सोमपाल ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं से उनके लक्ष्यों और शिक्षा के संबंध में बातचीत भी की।
ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला, यूकोस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत, प्रो चांसलर डॉ राकेश कुमार शर्मा, कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजय जसोला भी पौधारोपण में शामिल हुए।

Also Read This

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

Related Posts