बड़ी खबर : हयात बार को डीएम की रिकमंड पर मिला अतिरिक्त समय का लाइसेंस निरस्त ..

अभी दो दिन पहले ही देहरादून डीएम सविन बंसल रात को रेकी करते हुए उन बियर बार ओर पबों पर छापेमारी कर रहे थे जो 11:00 बजे के बाद भी शराब परोस रहे थे।
इस खबर के अनुसार, सीएम धामी ने देहरादून डीएम को निर्धारित समय के बाद संचालित होने वाले बार ओर पबों पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जिस क्रम में डीएम द्वारा इन सभी पर कार्यवाही की गई साथ ही आगे भी इस तरह की कार्यवाही की बात कही गई।
लेकिन अब एक आदेश की कॉपी सामने आई हैं जिसमें डीएम देहरादून ने हयात रीजेंसी के बार का टाइम 12 घंटे बढ़ाते हुए अब कुल 24 घंटे कर दिया है।


जिसके बाद अब यह सवाल उठने लगा कि देहरादून की तमाम बारों को समय पर बंद कराया जा रहा है तो हयात रीजेंसी को स्पेशल ट्रीट क्यों दी जा रही हैं! सवाल उठना लाज़मी भी हैं।
इस आदेश के सामने आने के बाद से ही अन्य बार वाले भी अपना टाइम बढ़ाने के लिए आबकारी विभाग पर दबाव डालने लगे और ऐसा न करने पर कोर्ट जाने की धमकी देने लगे।
अब खबर फैलने के बाद डीएम ने इसका संज्ञान लिया और हयात बार को डीएम के रिकमंड पर 24 घंटे का लाइसेंस निरस्त कर 12 घंटे कर दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे जनपद में सभी बार, पब, क्लब आदि की संचालन अवधि एक ही रहेगी।
सप्ताह के किसी भी दिवस जनपद में नियत समयावधी रात्रि 11:00 बजे तक ही समस्त बार, पब, क्लब आदि संचालित रहेगी। वॉइलेशन करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।जिला प्रशासन की टीम द्वारा सभी बार, पब, क्लब आदि पर पैनी निगरानी बनाएं हुए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts