हादसा (दु:खद)- बदरीनाथ हाईवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बच्ची को रौंदा। मौत…

उत्तराखंड में लगातार हो रहे हादसे चिंता का कारण बन रहे हैं। हर रोज उत्तराखंड में हादसे होने लगे हैं।
आज सुबह भी रुड़की में एक हादसे की खबर हमने आपको दिखाई थी और अब एक और दर्दनाक घटना हो गई जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई।
यूपी नंबर की स्कॉर्पियो बद्रीनाथ से आ रही थी कि अचानक हनुमान चट्ठी और लांबगड़ के बीच अन्य वाहनों को ओवर टेक करते हुए एक बच्ची को वाहन ने रौंद दिया, जिसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वाहन अन्य वाहनों को ओवरटेक करता हुआ तेज गति से आ रहा था वहीं सड़क के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे जिनमे से एक बच्ची को स्कॉर्पियो सवार ने रौंद दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बच्ची के माता पिता लामबगड़ पुल निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं और नेपाल के रहने वाले हैं।
वहीं सूचना मिलते ही थाना पीपलकोटि की टीम मौके पर पहुंची,जहां से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया ।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts