बड़ी खबर : आधार से बनेंगे 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आयुषमान कार्ड। पांच लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज़ ..

बुजुर्गों के लिए आयुषमान कार्ड बनाना अब ओर भी आसान हो गया हैं। अब उत्तराखंड में 70 साल व उससे ऊपर के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड आधार नंबर से ही बनेंगे। इस कार्ड को बनाने के लिए राशन कार्ड अनिवार्य नहीं है।राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
आधार नंबर और उससे लिंक मोबाइल नंबर से किसी भी जन सेवा केंद्र और सरकारी अस्पतालों में कार्ड बना सकते हैं।
जन सेवा केंद्रों व सरकारी अस्पतालों में बुजुर्ग अपना कार्ड बना सकते हैं। इस कार्ड पर प्रत्येक बुजुर्ग को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा लेने के लिए उत्तराखंड में लगभग छह लाख बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अब तक दो हजार बुजुर्गों के कार्ड बन चुके हैं। साथ ही जिन वरिष्ठ नागरिकों के पूर्व में आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। उन्हें भी दोबारा से नया कार्ड बनाना होगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts