केदारनाथ उपचुनाव : मतदान हुआ पूरा। इतने फीसदी पड़े वोट ..

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आज शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 57.64 फीसदी मतदान हुआ है। अब 23 नवंबर को मतगणना होगी। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही हैं। हालांकि 23 नवंबर को जीत हार का फैसला हो जाएगा। पोलिंग बूथों पर […]

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में आज शांतिपूर्ण मतदान समाप्त हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 57.64 फीसदी मतदान हुआ है। अब 23 नवंबर को मतगणना होगी।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही हैं। हालांकि 23 नवंबर को जीत हार का फैसला हो जाएगा।
पोलिंग बूथों पर बुधवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया था। बूथों पर मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। दोपहर बाद से अधिकांश पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगने लगी थी, जो देर शाम तक बनी रही।
केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन व पुलिस ने सभी पुख्ता इंतजाम किए थे।
विस में कुल 90875 मतदाता हैं, जिसमें 44919 पुरुष और 45956 महिला मतदाता पंजीकृत हैं।
पहली बार विस चुनाव में 75 फीसदी पोलिंग बूथों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया।
अब 23 नवंबर को देखना होगा कि मतदाताओं ने किस पर भरोसा जताया हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा : मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर बाइक फिसलने से देहरादून के युवक की मौत

मसूरी-कीमाड़ी मार्ग पर एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाथीपांव से करीब तीन किलोमीटर आगे झरने के...

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

Related Posts