एक्शन : डेढ़ किलो चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार..

23 नवम्बर 2024 उत्तरकाशी। नीरज उत्तराखंडी ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत नशे तथा अवैध मादक द्रव्यों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए बीते शुक्रवार की देर सांय को तेखला पुल के पास से अनिल व रमेश नामक 2 व्यक्तियों के क्रमशः […]

23 नवम्बर 2024 उत्तरकाशी।
नीरज उत्तराखंडी
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत नशे तथा अवैध मादक द्रव्यों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए बीते शुक्रवार की देर सांय को तेखला पुल के पास से अनिल व रमेश नामक 2 व्यक्तियों के क्रमशः 733 ग्राम तथा 775 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर तस्करों के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में NDPS Act की धारा 8/20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अनिल सिंह पुत्र देव चन्द निवासी ग्राम स्यावा पोस्ट- सोरा, भटवाडी उत्तरकाशी, उम्र 36 वर्ष
2-रमेश राणा पुत्र विजेन्द्र सिंह राणा निवासी बयाणा, पोस्ट मनेरी उत्तरकाशी, उम्र- 40 वर्ष।
बरामद माल- 1 किलो 508 ग्राम चरस ( कीमत करीब 3 लाख रु0)
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 विनोद सिंह पंवार
2- हे0कानि0 महेन्द्र सिंह
3- कानि0 दीपक चौहान

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Related Posts