हादसा (दु:खद) – यहां सड़क पर पलटी कार। एक की मौत ..

पिथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निगल्टी निवासी युवक अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। […]

पिथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, निगल्टी निवासी युवक अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान युवक गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकला। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
साथ ही कार में सवार मृतका की बहन और चार साल का बेटा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दुर्घटना में युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Related Posts