ठगी : सेना में भर्ती का झांसा देकर लूटे 24 लाख । दो पर मुकदमा दर्ज ..

आज भी कुछ युवा पैसों के बल पर ही नौकरी पाना चाहते हैं और ऐसे में वो ओर उनका परिवार ठगी का शिकार बनते हैं। उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से बेरोजगार युवाओं द्वारा एक तरफ गलत तरीके से हो रही भर्तियों के खिलाफ लडाई लड़ी जा रही हैं तो दूसरी तरफ कुछ युवा पैसे […]

आज भी कुछ युवा पैसों के बल पर ही नौकरी पाना चाहते हैं और ऐसे में वो ओर उनका परिवार ठगी का शिकार बनते हैं।
उत्तराखंड में पिछले लंबे समय से बेरोजगार युवाओं द्वारा एक तरफ गलत तरीके से हो रही भर्तियों के खिलाफ लडाई लड़ी जा रही हैं तो दूसरी तरफ कुछ युवा पैसे देकर नौकरी पाना चाहते हैं और फिर ठगी का शिकार भी बनते हैं।
ऐसा ही एक मामला टनकपुर चम्पावत से सामने आया हैं जहां सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर एक युवक से 24 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार,प्रवीन सिंह नेगी निवासी नायकगोठ टनकपुर चम्पावत को अक्तूबर में एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने अपना नाम विक्रांत निवासी टनकपुर चम्पावत बताया।
प्रवीन करीब दो साल पहले विक्रांत से मिल चुके थे,आरोपी ने प्रलोभन देते हुए कहा कि आर्मी में उसकी अच्छी पहचान है वो उनकी नौकरी लगवा देगा,इसके लिए रुपये एडवांस देने होंगे।
प्रवीण के हामी भरने पर प्रवीन को दून बुलाया गया। 18 जुलाई को दून में कुछ डॉक्यूमेंट पर साइन कराने के बाद एक फ्लैट में फर्जी तरीके से मेडिकल कराया गया।
फ्लैट पर दो लोग वहां मौजूद थे, जिन्होंने खुद को आर्मी का अफसर बताया,इनमें से एक ने अपका नाम गोविंद बताया, जबकि दूसरा उसका बहनोई बताया गया।
आरोप है कि मेडिकल के बाद यहां कुछ लड़कियां भी बुलाई गईं, जिनके साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। प्रवीन ने बताया कि वो अपने साथ कुछ और साथियों को भी भर्ती के लिए लाए थे। भर्ती से पहले 24 लाख रुपये लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने फोन बंद कर दिए।
पुलिस ने आरोपी विक्रांत और गोविंद पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Related Posts