बड़ी खबर : राजेश चंद्र को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता का जिम्मा

लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता मुख्य स्तर-1, कार्यालय प्रमुख अभियंता देहरादून के पद पर तैनात राजेश चंद्र को लोक निर्माण विभाग का प्रभारी प्रमुख अभियंता बनाया गया है। उनको यह जिम्मेदारी नियमित प्रमुख अभियंता की नियुक्ति मिलने तक दी गई है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे ने अपने आदेशों में […]

लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता मुख्य स्तर-1, कार्यालय प्रमुख अभियंता देहरादून के पद पर तैनात राजेश चंद्र को लोक निर्माण विभाग का प्रभारी प्रमुख अभियंता बनाया गया है।
उनको यह जिम्मेदारी नियमित प्रमुख अभियंता की नियुक्ति मिलने तक दी गई है।
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे ने अपने आदेशों में कहा है कि प्रमुख अभियंता की नियमित नियुक्ति होने अथवा अग्रिम आदेशों तक उनके पास यह पदभार रहेगा।
इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन भत्ते देय नहीं होंगे।
डॉक्टर पंकज कुमार पांडे का कहना है कि यह निर्णय विभागीय हित में कार्यों के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जा रहा है।
राजेश राजेश चंद्र की गिनती लोक निर्माण विभाग में तकनीकी विशेषज्ञ और साफ छवि के अफसर के तौर पर होती है।
यह देखने वाली बात होगी कि सरकार इनको ही प्रमुख अभियंता के पद पर कंटिन्यू करती है या फिर किसी अन्य अफसर को यह जिम्मेदारी देती है।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Related Posts