बड़ी खबर : दून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी। मची अफरा-तफरी…

देहरादून एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट टर्मिनल को तुरंत खाली करा लिया गया और वहां मौजूद सभी एयरपोर्ट कर्मियों, एयरलाइंस स्टाफ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने टर्मिनल को घेर लिया है और जांच जारी है। एयरपोर्ट की ओर आने वाले यात्रियों और […]

देहरादून एयरपोर्ट पर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट टर्मिनल को तुरंत खाली करा लिया गया और वहां मौजूद सभी एयरपोर्ट कर्मियों, एयरलाइंस स्टाफ और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने टर्मिनल को घेर लिया है और जांच जारी है।

एयरपोर्ट की ओर आने वाले यात्रियों और वाहनों को टोल बेरियर पर ही रोक दिया गया है। पहले भी विमानों में बम होने की धमकी मिली थी, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर देखते हुए टर्मिनल को पूरी तरह खाली कराया गया। अब सुरक्षा एजेंसियां टर्मिनल की गहन जांच कर रही हैं।

एयरपोर्ट पर फिलहाल फ्लाइट संचालन और गतिविधियां पूरी तरह से बंद हैं। किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सुरक्षा अलर्ट के बीच एयरपोर्ट के आस-पास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Also Read This

पवाणी अग्निकांड: पीड़ितों से मिले CM धामी, 5 लाख की मदद और 6 महीने का राशन घोषित

पवाणी/मोरी, 26 नवंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी  मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं प्रभावित परिवारों...

बड़ी खबर: धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी, 36 हजार नौकरी और 1 लाख करोड़ का निवेश; जानिए बड़े दावे

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून...

Related Posts