बड़ी खबर : आज से अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुरू। सुरक्षा के कड़े इंतजाम ..

उत्तराखंड में आज से अग्निवीर परीक्षा शुरू हो गई हैं।11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी। आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती […]

उत्तराखंड में आज से अग्निवीर परीक्षा शुरू हो गई हैं।11 से 21 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती परीक्षा चलेगी।
आज बुधवार से शुरू होने वाली अग्निवीर परीक्षा को लेकर पुलिस और सेना की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
भर्ती परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बिना बैरिकेडिंग के कोई भर्ती केंद्र के अंदर नहीं जा पाएगा।
उधर, हुड़दंग करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।पुलिस अधिकारी भर्ती प्रक्रिया का रोजाना पल-पल का अपडेट भी लेंगे।
युवाओं की भारी भीड़ आने के चलते पुलिस-प्रशासन ने यातायात रूट प्लान समेत पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
युवाओं के रहने की भी व्यवस्था की गई है। भर्ती केंद्र में एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं ताकि व्यवस्था न बिगड़ पाए।
भर्ती केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग लगाई गई है। इस बैरिकेडिंग से होकर ही युवा भर्ती केंद्र में दाखिल होंगे। किसी को भी बिना बैरिकेडिंग के एंट्री नहीं दी जाएगी। कोई बिना बैरिकेडिंग के एंट्री या हुड़दंग करेगा तो पुलिस की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा भर्ती केंद्र के आसपास पुलिस और सेना का कड़ा पहरा रहेगा। भर्ती केंद्र के पास प्रशासन की ओर से मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए मंगलवार शाम से ही बाहरी राज्यों से आने वाले युवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक बड़ी संख्या में युवा रुड़की पहुंच गए। युवाओं की भीड़ को देखते हुए भर्ती केंद्र के आसपास मंगलवार की शाम से पुलिस तैनात कर दी गई।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Related Posts