बड़ी खबर : भीषण आग की चपेट में आए सात मकान, पांच दुकान..

उत्तराखंड के बड़कोट में कल रात भयंकर आग ने तांडव मचाया।नगर पालिका बड़कोट में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 7 मकान व 5 दुकानों में भीषण आग लग गई। इस आग में घर और दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आग रात 2 बजे लगी। इसमें 4 गैस सिलेंडर भी […]

उत्तराखंड के बड़कोट में कल रात भयंकर आग ने तांडव मचाया।नगर पालिका बड़कोट में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास 7 मकान व 5 दुकानों में भीषण आग लग गई।
इस आग में घर और दुकानों का सामान जलकर खाक हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आग रात 2 बजे लगी। इसमें 4 गैस सिलेंडर भी फटे। कई लोगों ने घरों से भागकर अपनी जान बचाई।
आग के चलते अफरा तफरी मची रही, स्थानीय लोगो ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों में मौके पर फायर सर्विस 2 घंटे लेट पहुंचने पर भारी आक्रोश देखने को मिला।
अभी नुकसान के आंकड़े की जानकारी नहीं मिली हैं मिलने पर अपडेट किया जाएगा।

 

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts