मौसम अपडेट : बारिश-बर्फबारी-कोहरे के साथ पड़ेगी भीषण सर्दी। बदलने वाला हैं मौसम का मिजाज..

उत्तराखंड में इन दिनों सुबह शम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बरकरार है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश बर्फबारी, पाला और कोहरे के चलते भीषण सर्दी पड़ने के आसार हैं जिसको लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में 23 और 24 दिसंबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 25 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 26 दिसंबर को प्रदेश के चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

27 को प्रदेश भर में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 27 दिसंबर से उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। 27-28 को पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश की संभावना है।

वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के अनुसार दिसंबर आखिर तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts