चेयरमैन आईटीएम को टाइम्स पावर ब्रांड्स नॉर्थ 2024 में नेतृत्व के लिए किया सम्मानित

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के चेयरमैन निशांत थपलियाल को टाइम्स पावर ब्रांड्स नॉर्थ 2024 द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और शैक्षिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में कई दिग्गज हस्तियों और संगठनों ने भाग लिया। आईटीएम […]

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के चेयरमैन निशांत थपलियाल को टाइम्स पावर ब्रांड्स नॉर्थ 2024 द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और शैक्षिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में कई दिग्गज हस्तियों और संगठनों ने भाग लिया। आईटीएम के चेयरमैन ने यह सम्मान स्वीकार करते हुए अपने टीम के समर्पण और मेहनत को इस सफलता का श्रेय दिया।

उन्होंने बताया कि “यह उपलब्धि आईटीएम संस्थान के लिए गर्व का क्षण है और यह दर्शाता है कि संस्थान शिक्षा और नेतृत्व में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नेतृत्व और उत्कृष्टता का यह पुरस्कार आईटीएम के भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

आईटीएम परिवार ने इस मौके पर अपने चेयरमैन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी। IMD अलर्ट 

देहरादून, 3 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  मौसम विभाग ने सोमवार सुबह देहरादून जनपद के लिए अगले तीन घंटों (सुबह 7:55 बजे से 10:55 बजे तक) का...

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Related Posts