बड़ी खबर : कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी । जानिए मामला ..

पेयजल योजना निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख रुपए की वसूली के आदेश जारी हुए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विकासखंड गैरसैंण में पेयजल योजना निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर ये बड़ी कार्यवाही की हैं। दरअसल, पूरा मामला विधायक निधि से स्वीकृत पेयजल योजना से जुड़ा है, शिकायतकर्ता ने […]

पेयजल योजना निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख रुपए की वसूली के आदेश जारी हुए हैं।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विकासखंड गैरसैंण में पेयजल योजना निर्माण में अनियमितता पाए जाने पर ये बड़ी कार्यवाही की हैं।
दरअसल, पूरा मामला विधायक निधि से स्वीकृत पेयजल योजना से जुड़ा है, शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को जानकारी दी थी कि ग्राम चोरड़ा, पोस्ट सिलपाट में विधायक निधि से पेयजल योजना के लिए 1.50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन कार्यदायी संस्था ने बिना कार्य किए ही 1.20 लाख रुपये का भुगतान कर लिया।
शिकायत पर डीएम ने नायब तहसीलदार और अवर अभियंता की संयुक्त टीम से जांच करवाई,जिसमें बिना कार्य किए ही भुगतान किए जाने की शिकायत सही पाई गई। निरीक्षण में अनियमितताएं पाई गई।
जिसके बाद जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कनिष्ठ अभियंता से 1.20 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं।

 

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts