पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

January 16, 2025
in उत्तराखंड
एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नेचुरोपैथी के छात्र अनुराग का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ।

उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों हेतु उत्तराखण्ड राज्य की योगासन टीम की चयन प्रक्रिया का आयोजन दिनाँक 12 व 13 जनवरी 2025 को हल्द्वानी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से आये हुये प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अनुराग के चयन पर एसजीअरआरयू के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, प्रो वाइस चांसलर डाॅ कुमुद सकलानी ने उन्हें बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
चयन प्रक्रिया में दो इवेंट्स ट्रेडिशनल महिला वर्ग और आर्टिस्टिक सिंगल महिला व पुरूष वर्ग के लिये एक-एक प्रतिभागी का चयन किया गया।

जिसमें देहरादून जिले के अनुराग सैनी का चयन आर्टिस्टिक सिंगल पुरुष वर्ग के लिये हुआ है।महिला वर्ग में शुभांशी अग्रवाल ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। ये दोंनो ही प्रतिभागी श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संकाय के विद्यार्थी हैं।

इस अवसर पर यौगिक साइंस स्कूल के संकायाध्यक्ष प्रो. डाॅ कंचन जोशी ने चयनित छात्र अनुराग सैनी को बधाई दी। यौगिक साइंस स्कूल के विभागाध्यक्ष डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल व डॉ० अनिल थपलियाल जो कि देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के समन्वयक भी हैं ने देहरादून जिले की ओर से भी अनुराग सैनी को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।


Previous Post

निकाय चुनाव : अठूरवाला वार्ड नंबर 8 कांग्रेस प्रत्याशी विनोद कोठियाल को मिल रहा है अपार जनसमर्थन

Next Post

यहां रिटायर्ड महिला होमगार्ड की मौत, बदबू से चला पता देखें पूरी खबर

Next Post
यहां रिटायर्ड महिला होमगार्ड की मौत, बदबू से चला पता देखें पूरी खबर

यहां रिटायर्ड महिला होमगार्ड की मौत, बदबू से चला पता देखें पूरी खबर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • गुरु पूर्णिमा पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी श्रद्धा की गंगा, श्रीमहंत महाराज ने दिए संगतों को दर्शन और आशीर्वाद
  • गुड न्यूज: खनन प्रभावित क्षेत्रों में शानदार काम के लिए उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार। पढ़िए ..
  • एक्शन: राज्य कर विभाग ने चार फर्मों पर मारा छापा। करोड़ों का टैक्स घोटाला पकड़ा ..
  • ऑपरेशन ‘कालनेमि’: धार्मिक भेष में ठगी करने वालों पर सीएम धामी का धाकड़ एक्शन।अब नहीं चलेगा पाखंड..
  • बड़ी खबर: अवैध निर्माण पर फिर चला एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी का डंडा
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!