पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फार्मेसी की अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन ..

January 16, 2025
in पर्वतजन
देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय फार्मेसी की अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन ..
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

फार्मास्यूटिकल साइंस को टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री से जोड़ने के उद्देश्य से देव भूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
17 जनवरी से शुरू होने जा रही इस कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि फार्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ मोन्ट्रकुमार एम पटेल होंगे।
साथ ही कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ इस कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे और अपने ज्ञान और अनुभव से फार्मेसी छात्रों और शिक्षकों को प्रबुद्ध करेंगे।
“फार्मा कनेक्ट- इंटेग्रेटिंग साइंस, इंडस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर” (PC-ISIT25) नाम से आयोजित की जा रही इस अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अब तक 800 डेलीगेट्स का पंजीकरण हो चूका है। कांफ्रेंस में 250 से अधिक शोध पत्र पेश किये जायेंगे।
कांफ्रेंस में भाग लेने वाले प्रतिनिधि देश के लगभग 55 फार्मेसी संस्थानों से हैं, जो अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा।
शहर के एक प्रमुख होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए देव भूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी के वाईस प्रेजिडेंट, श्री अमन बंसल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान फार्मास्युटिकल साइंस की जटिल चुनौतियों पर मंथन किया जायेगा और फार्मसूटिक्स में आर्टिफीसियल इंटेलेजन्स और मशीन लर्निंग के इस्तेमाल से नई दवाओं की खोज, उन का फार्मूलेशन और परीक्षण तथा रोगियों की देखभाल की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि ये अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस फार्मास्युटिकल साइंसेज में हो रही लेटेस्ट रीसर्च से फार्मेसी के छात्रों और शिक्षकों को रूबरू कराएगी।
कांफ्रेंस की आयोजन अध्यक्षा, कुलपति डॉ. प्रीति कोठियाल ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में फार्मास्युटिकल साइंसेज में हो रहे राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय अनुसंधानों और लेटेस्ट तकनीकों के विकास पर प्रकाश डालने के साथ उन्हें आम जनता के लिए उपयोगी बनाने की प्लानिंग पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने कहा कि इस कांफ्रेंस के मुख्य उद्देश्य एक स्थायी भविष्य के लिए सहयोग और साझेदारी, भविष्य के फार्मासिस्ट के लिए डिजिटल कौशल का विकास, फार्मेसी अभ्यास के सफल मॉडलों का प्रकाशन, वैज्ञानिक अनुसंधान और नवीन उपकरणों में प्रगति का प्रदर्शन, जैव सूचना विज्ञान पर चर्चा, पारंपरिक और पूरक चिकित्सा का आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल में उपयोग, फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे और चुनौतियाँ पर चिंतन और औषधि खोज की नवीन दृष्टिकोण पर चर्चा हैं।
कांफ्रेंस के इनॉगरल सेशन के गेस्ट ऑफ़ ऑनर डॉ रजीत कुमार सिन्हा, सेक्रेटरी, डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एजुकेशन, उत्तराखंड रहेंगे। दो दिवसीय कांफ्रेंस में राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कई प्लेनरी और कीनोट स्पीकर्स प्रतिभाग करेंगे। कांफ्रेंस के वालेडिएक्टरी सेशन के मुख्या अतिथि डॉ दुर्गेश पंत, डायरेक्टर जनरल, उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौ‌द्योगिकी परिषद, और गेस्ट ऑफ ऑनर, डॉ प्रमोद प्रसाद, साइंटिस्ट इ, ऐ एन आर एफ़ रहेंगे।


Previous Post

कांग्रेस प्रत्याशी किशोर सामंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप। पड़े पूरी खबर...

Next Post

बड़ी खबर : किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद। जानिए मामला ..

Next Post
बड़ी खबर : किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद। जानिए मामला ..

बड़ी खबर : किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद। जानिए मामला ..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • WUPL  2025: महिला क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका । इस दिन दून में शुरू होंगे ट्रायल 
  • Post Office RD Scheme: हर महीने की बचत से पाएं ₹5 लाख तक का फंड!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!