बड़ी खबर : किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष को किया नजरबंद। जानिए मामला ..

ब्यूरो न्यूज पर्वतजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में रोड शो कर रहे थे।इस दौरान किसान नेता और किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उपाध्याय मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं,खासकर आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की […]

ब्यूरो न्यूज पर्वतजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को हल्द्वानी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में रोड शो कर रहे थे।इस दौरान किसान नेता और किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।

उपाध्याय मुख्यमंत्री से किसानों की समस्याओं,खासकर आवारा पशुओं को गौशाला भेजने की मांग के लिए मिलना चाहते थे।

उपाध्याय ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी सिर्फ शहर के मुख्यमंत्री नहीं हैं और न ही भाजपा कार्यकर्ताओं के मुख्यमंत्री हैं।

जब पुलिस ने उपाध्याय को मुख्यमंत्री से मिलने से रोका, तो उन्होंने ज्ञापन सौंपने की कोशिश की,थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा ने किसान नेता से ज्ञापन लिया। इस घटनाक्रम से साफ होता है कि राज्य में किसानों के मुद्दे अभी भी एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे बने हुए हैं।

किसान मंच लगातार किसानों की आवाज उठा रहा हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो सरकार के खिलाफ किसानों का एक बड़ा आंदोलन तैयार होता हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts