निकाय चुनाव : रुद्रप्रयाग में सबसे अधिक तो दून में सबसे कम प्रतिशत रहा मतदान

उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में कल मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अनन्तिम सूची के अनुसार, प्रदेश में कुल मतदान प्रतिशत 65.03% रहा है, हालांकि यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। जनपदवार आंकड़ों में रुद्रप्रयाग जिले ने सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया, जो कि 71.15% रहा।

तो वही देहरादून में सबसे कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया। जो 55%रहा।

निकाय चुनाव में राज्य के विभिन्न जिलों में मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर अपनी ज़िम्मेदारी निभाई है। प्रदेश भर में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जिसके चलते वोटिंग प्रतिशत में भी इजाफा हुआ है। नवीनतम मतदान डेटा के अनुसार जिलेवार पोलिंग के अनन्तिम आंकड़े जारी किये गए हैं।

  • अल्मोड़ा: मतदान 63% तक पहुँचा
  • बागेश्वर : 67.19%
  • चमोली: सुबह 9.14% से बढ़कर शाम 4:00 बजे तक 66.64% मतदान हुआ।
  • चंपावत: मतदान 64% हो गया, जो सुबह 10:00 बजे 12.07% था।
  • देहरादून: राजधानी में सुबह 10:00 बजे 10.05% मतदान के बाद शाम तक 55% मतदान हुआ।
  • हरिद्वार: सुबह 13.03% से बढ़कर शाम तक 65% मतदान हुआ।
  • नैनीताल: सुबह 10:00 बजे 10.94% की तुलना में शाम तक 69.78% मतदान
  • पौड़ी गढ़वाल: जिले में शाम तक 66.05% मतदान हुआ
  • पिथौरागढ़: सुबह 10.82% से शुरू होकर शाम तक 64.75% मतदान हुआ।
  • रुद्रप्रयाग: सुबह 10:00 बजे 10.70% से शुरू होकर 71.15% मतदान हुआ।
  • टिहरी गढ़वाल: सुबह 10:00 बजे 9.67% से बढ़कर शाम तक मतदाताओं की भागीदारी बढ़कर 61.8% हो गई।
  • उधम सिंह नगर: जिले में सुबह 13.89% से बढ़कर शाम तक 70.06% मतदान हुआ।
  • उत्तरकाशी: सुबह 10.84% ​​से शुरू होकर शाम तक 61% मतदान हुआ।

अनंतिम मतदान डेटा के मुताबिक राज्य में 65.03 फीसदी वोटिंग के आंकड़े सामने आए हैं

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts