मौसम अपडेट : प्रदेशभर में इस दिन बदलेगा मौसम । पढ़िए ..

मौसम विभाग ने 30 जनवरी तक के लिए उत्तराखंड में मौसम की संभावनाएं जारी की हैं।

प्रदेशभर में आज मौसम शुष्क रहेगा,देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दोपहर में धूप खिली रह सकती है, जिससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए सकते हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार,उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क के रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलने से जहां तापमान में वृद्धि होगी,वही सुबह शाम पाला और कोहरे से ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि  29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन 30 जनवरी से एक बार फिर प्रदेश में मौसम के करवट लेने से बारिश बर्फबारी के आसार बन सकते हैं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts