बड़ी खबर : उत्तरकाशी में आज फिर आया भूकंप..

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज 25 जनवरी शनिवार सुबह 5:47 पर भूकंप के झटके से फिर डोली धरती। लगातार दूसरे दिन भूकंप का झटका महसूस होने से लोग दहशत में आ गए।

भूकम्प का समय प्रातः- 05:47:50 IST

भूकम्प की तीव्रता – 02.04

अक्षांश: 30.81 N

देशांतर: 78.39 E

गहराई: 05 किमी0

भूकम्प का केंद्र बिंदु – तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र मे था।

जनपद अन्तर्गत भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। समस्त तहसील/थाना, चौकियों द्वारा वायरलेस/दूरभाष पर ली गयी सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व मनेरी, तहसील भटवाड़ी/डुंडा कुछ क्षेत्र में भूकम्प के हल्का झटके महसूस किये गये व अन्य तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नही हुये हैं। जिसमे वर्तमान समय मे किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं।

जिला मुख्यालय समेत मनेरी, भटवाड़ी व डुंडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह भूकंप के तीन झटकों से दहल उठा। भूकंप का पहला झटका 7:41 बजे, दूसरा 8:19 और तीसरा 10:59 बजे पर महसूस किया गया।

पहले दो झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर क्रमश: 2.7 और 3.5 थी, जिनका केंद्र भी उत्तरकाशी जनपद में ही स्थित था। जबकि तीसरा भूकंप की बहुत हल्का होने से इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर दर्ज नहीं हो पाई है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts