बड़ी खबर : पूर्व विधायक कुंवर चैंपियन को न्यायिक हिरासत, विधायक उमेश को मिली जमानत..

खानपुर से विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद के बाद गिरफ्तार किए दोनों को को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सुनवाई के बाद चैंपियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। खानपुर विधायक उमेश शर्मा को भी पुलिस ने हरिद्वार के रोशनाबाद कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद उमेश कुमार को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा रही जिसके चलते मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विधायक उमेश कुमार के मामले में करीब 15 मिनट तक चली सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने जमानत दे दी। 40-40 हजार के दो मुचलके भरे गए।
आपको बता दें कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के आवास पर फायरिंग और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts