श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और लतिका रॉय फाउंडेशन ने समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ एजुकेशन और लतिका रॉय फाउंडेशन के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास करना है। यह साझेदारी समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में […]

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के स्कूल ऑफ एजुकेशन और लतिका रॉय फाउंडेशन के बीच शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देना और शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए संयुक्त प्रयास करना है।

यह साझेदारी समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने और शिक्षकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस समझौते से शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समावेशिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

समझौते का उद्देश्य:
एसजीआरआरयू की ओर से कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर और लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से रूप विश्नोई ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दोनों संस्थानों को इस साझेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्कूल ऑफ एजुकेशन की डीन प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल ने कहा, “इस समझौते का मुख्य लक्ष्य भावी शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना, समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना और शिक्षकों को विविध शिक्षार्थियों के साथ काम करने के लिए आवश्यक कौशल से परिचित कराना है। यह एमओयू छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ और अर्थपूर्ण बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

पृष्ठभूमि:
इससे पहले, स्कूल ऑफ एजुकेशन ने समावेशी शिक्षा और शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में नौ अन्य एमओयू किए जा चुके हैं। यह नया समझौता इस श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग:
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर, प्रो. ए. कुमार, प्रो. बलबीर कौर, कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. ऋतु सिन्हा और डॉ. आशा बाला उपस्थित रहे। लतिका रॉय फाउंडेशन की ओर से सुश्री अदिति और सुश्री रूपा ने भी इस अवसर पर प्रतिभाग किया।

Also Read This

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

कैट का बड़ा आदेश: संजीव चतुर्वेदी के उठाए घोटालों की पत्रावली तलब । प्रमुख सचिव वन की टूर डायरी भी मांगी

देहरादून। भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी संजीव चतुर्वेदी की एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में ग्रेडिंग कम किए जाने से जुड़े मामले में केंद्रीय प्रशासनिक...

Related Posts