बड़ी खबर : UKSSSC ने जारी किया सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती का रिजल्ट

देहरादून, 10 जनवरी 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा 2024 की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है। यह सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है। परीक्षा और चयन प्रक्रिया इस भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, […]

देहरादून, 10 जनवरी 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा 2024 की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है। यह सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

परीक्षा और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामान्य, व्यायाम, गृह विज्ञान, वाणिज्य, संगीत, कला और उर्दू विषयों के लिए लिखित परीक्षा 18 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। इसके बाद आयोग द्वारा 13 जनवरी से 29 जनवरी 2025 तक चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा (Scrutiny) की गई।

शाखावार वरीयता के अनुसार सूची तैयार

चयनित अभ्यर्थियों को उनकी मण्डल और शाखावार वरीयता के अनुसार सीधी भर्ती (60%) और विभागीय भर्ती (10%) के तहत श्रेणीबद्ध किया गया है। औपबंधिक श्रेष्ठता सूची सन्निरीक्षा (Scrutiny) के बाद तैयार की गई है, जिसे अब शिक्षा विभाग को नियुक्ति के लिए भेजा जाएगा

उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन

यह सूची उत्तराखंड उच्च न्यायालय, नैनीताल में दायर विशेष अपील संख्या-363/2024 और 381/2024 में दिए गए 08 जनवरी 2025 के आदेश के अनुपालन में जारी की गई है।

महत्वपूर्ण सूचना

जो अभ्यर्थी इस सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी सूची देख सकते हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : जंगल में पेड़ से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव ।  पुलिस जांच में जुटी

पुरोला, 2 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर स्थित लमकोटी गांव के समीप जंगल में शनिवार सुबह...

Uttarakhand Weather Alert: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी । IMD अलर्ट 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान...

Related Posts