पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : पूर्व विधायक चैंपियन की बिगड़ी तबीयत, लगे दस्त। अस्पताल में भर्ती

February 16, 2025
in उत्तराखंड
ब्रेकिंग : पूर्व विधायक चैंपियन ने की विधायक उमेश के कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग। वीडियो वायरल
ShareShareShare

हरिद्वार। खानपुर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के दिन हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रोशनाबाद जेल से हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार से लूज मोशन की समस्या से परेशान थे और शनिवार को शौच में खून आने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है ।

स्वास्थ्य बिगड़ने पर जेल से अस्पताल भेजा गया

सूत्रों के अनुसार, चैंपियन को शुक्रवार से ही लूज मोशन की समस्या थी, लेकिन जेल में दिए गए उपचार से राहत नहीं मिली। शनिवार को उनकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उनके हृदय रोग से ग्रस्त होने की भी आशंका जताई है। शनिवार देर रात तक उनकी विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई।

पुलिस रही सतर्क, अस्पताल में कड़ी सुरक्षा

पूर्व विधायक के अस्पताल लाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस भी सतर्क हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

जेल प्रशासन ने दी जानकारी

जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को शुक्रवार को लूज मोशन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें जेल अस्पताल से ही दवाई दी गई। लेकिन शनिवार को जब उन्होंने शौच में खून आने की शिकायत की, तो एहतियातन उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य समस्या को लेकर फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

26 जनवरी को हुए फायरिंग मामले में गिरफ्तार हैं चैंपियन

गौरतलब है कि बीते 26 जनवरी को खानपुर क्षेत्र के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया था। उन्हें सीजीएम हरिद्वार कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में क्रॉस मुकदमे के तहत विधायक उमेश कुमार को भी उसी रात गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बाद में कोर्ट ने चैंपियन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी, जिसके बाद से वह रोशनाबाद जेल में बंद हैं।


Previous Post

बड़ी खबर : समाज कल्याण विभाग में भर्ती प्रक्रिया तेज, दो वर्षों में 51 सहायक समाज कल्याण अधिकारी नियुक्त

Next Post

एक्शन: दून में देर रात शराब परोसने वालों पर प्रशासन का डंडा। दो बार-रेस्तरां सील

Next Post
एक्शन: दून में देर रात शराब परोसने वालों पर प्रशासन का डंडा। दो बार-रेस्तरां सील

एक्शन: दून में देर रात शराब परोसने वालों पर प्रशासन का डंडा। दो बार-रेस्तरां सील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: दून में चौकी प्रभारी 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..
  • हादसा: 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार। एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • बिग ब्रेकिंग: चार IAS अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल। पढ़े ..
  • बड़ी खबर : जमीनी धोखाधड़ी के 29 मामले में मुकदमा दर्ज। पढ़ें पूरी खबर..
  • मनरेगा घोटाले में फंसे 50 ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवक। फर्जी मजदूर हुए गायब
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!