पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

हाईकोर्ट ने ऊत्तराखण्ड वनाग्नि पर स्वतः संज्ञान में जाना रोकथाम का नया उपाय। आप भी जानिए पी.सी.सी.एफ.का प्लान…

February 19, 2025
in उत्तराखंड
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने फायर सीजन के दौरान जंगलों में लगने वाली आग संबंधी स्वतः संज्ञान जनहित याचिका समेत कई अन्य जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करी। न्यायालय के पूर्व आदेश के बाद, आज पी.सी.सी.एफ.धनंजय मोहन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। न्यायालय ने उनसे आग पर काबू के लिए एक पूरा प्लान प्रस्तुत करने को कहा और साथ ही पी.सी.सी.एफ.व याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ताओं से भी इस समस्या का समाधान संबंधी अपने सुझाव देने को कहा।
सुनवाई में न्यायालय ने कहा कि फायर सीजन प्रारम्भ होने से पहले ही फायर लाइन काटी जाए, आग की छोटी छोटी घटनाओं की समस्या को ड्रोन निगरानी के माध्यम से निपटाया जाय, जहाँ जहाँ आग लग रही है उसकी जानकारी सैटेलाइट से लेकर सम्बंधित क्षेत्र को भेजी जाय। पर्यावरण को बचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जाए क्योंकि वो अपने क्षेत्र की अच्छी भौगोलिक जानकारी रखते हैं। पी.सी.सी.एफ.ने न्यायालय को बताया कि उनके दिशानिर्देश पर वन विभाग ने अबतक कई सौ किलोमीटर तक की फायर लाईन बना दी है। फायर लाईन बनाने के लिए 14 हजार 800 रेक फायर कर्मचारियों को दिए जा चुके हैं, आग लगने की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभाग ने फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से सैटेलाइट की मदद मांगी है, जिससे उन्हें आग लगने की जानकारी शिघ्र मिल सके। आग बुझाने के लिए विभाग ने लगभग 10 हजार श्रमिक दैनिक मजदूरी पर तैनात किए हैं। न्यायालय ने वनाग्नि पर काबू पाने के लिए पी.सी.सी.एफ.के कदमों की सराहना की। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ती आशीष नैथानी की खण्डपीठ में हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च को होनी तय हुई है।
न्यायालय ने वर्ष 2021 में समाचार पत्रों में प्रकाशित वनाग्नि की खबरों पर स्वतः संज्ञान लिया था। यही नहीं, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी इसपर काबू पाने के लिए मुख्य न्यायधीश को पत्र भेजा था। जिसमें कहा था कि वन, वन्यजीव और पर्यावरण को बचाने के लिए उच्च न्यायलय राज्य को दिशानिर्देश जारी करें।


Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में नए भू कानून को मंजूरी। जानिए इसके प्रमुख प्रावधान..

Next Post

एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ चकबंदी कानूनगो..

Next Post
एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ चकबंदी कानूनगो..

एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ चकबंदी कानूनगो..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: करोड़ों की साइबर ठगी का पर्दाफाश। गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 4 अब भी फरार
  • शानदार पहल: सौड़-सांकरी गांव में पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ ‘पर्यावरण जन जागृति अभियान’। 10,000 पौधों के रोपण का लक्ष्य
  • शहीद हवलदार रामचंद्र सिंह की प्रतिमा का एनएसजी अधिकारियों की उपस्थिति में अनावरण। गांव ने दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड हाईकोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश समेत सभी न्यायाधीशों ने किया वृक्षारोपण
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!